आंबेडकर अस्पताल के नेत्र विभाग को मिली अत्याधुनिक मशीनें स्वास्थ्य मंत्री ने पांच नए मशीनों का किया लोकार्पण

आंबेडकर अस्पताल के नेत्र विभाग को मिली अत्याधुनिक मशीनें

स्वास्थ्य मंत्री ने पांच नए मशीनों का किया लोकार्पण

  1. पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर स्थित क्षेत्रीय नेत्र अनुसंधान केन्द्र सह नेत्र रोग विभाग में गुरुवार शाम को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नेत्र रोग उपचार के पांच नवीनतम एवं अत्याधुनिक उपकरणों का लोकार्पण किया।
  2. इन पांच नए उपकरणों में ग्रीन लेजर, फंडस कैमरा, ए, स्कैन, स्लिट लैप विद इमेजिंग एवं मॉनिटर युक्त ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप शामिल है।
  3. इस अवसर पर आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त, अधिष्ठाता पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. तृप्ति नागरिया, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय डॉ. एस. बी. एस. नेताम, नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. निधि पांडे, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति कजूर, अन्य डॉक्टर, मेडिकल छात्र के साथ ही नेत्र काउंसलर से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आधुनिक एवं नवीनतम नेत्र उपचार उपकरणों से नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में प्रदेश के सभी लोगों को लाभ मिलेगा।
  4. ग्रीन लेजर के माध्यम से पिछले परदे की बीमारियां जैसे मधुमेह, उक्त रक्तचाप आदि की लेजर पद्धति से इलाज किया जा सकेगा।फंडस कैमरा से पिछले परदे की फोटो लेकर मरीज के रिकॉर्ड को संरक्षितकियाजासकेगा जो कि मरीज के फॉलोअप में अत्यंत लाभकारी होगा।
  5. ए स्कैन से मोतियाबिंद के मरीजों को फायदा पहुंचेगा। वहीं स्लिट लैंप इमेजिंग से -आंख के अग्र भाग की बीमारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सकेगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में मोतियाबिंद हितग्राहियों से भेंट कर कुशलक्षेम - पूछते हुए सेफ्टी गॉगल (काला चश्मा) वितरित किया।
  6. इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय के विस्तार के अंतर्गत प्रस्तावित मातृ-शिशु अस्पताल बिल्डिंग, प्रस्तावित न्यू ब्वॉयज हॉस्टल (सिकल सेल संस्थान के समीप) का निरीक्षण किया एवं चिकित्सा छात्रों के साथ समय व्यतीत करते हुए कुछ देर तक क्रिकेट मैच खेला |


Comments

Popular posts from this blog

सीजी बोर्डः उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा, परिणाम जारी होगा 15 मई को!

ऑनलाइन संस्कृत सीखने का मौका -