Posts

Showing posts from May, 2022

बच्चो की पहेलियाँ

  पहेलियां  1. चिक-चिक करती, शोर मचाती, पेड़ों पर चढ़ जाती। काली पत्तियां तीन पीठ पर, कुतर-कुतर फल खाती।  2 छोटे तन में गांठ लगी है, करे जो दिन भर काम। आपस में जो हिलमिल रहती, नहीं करती आराम। 3. पानी में खुश रहता हरदम, धीमी जिसकी चाल। खतरा पाकर सिमट जाए झट, बन जाता खुद ढाल। 4. छत से लटकी मिल जाती छह पग वाली नार। बुने लार से मलमल जैसे, कपड़े जालीदार। 5. चार कोनों का नगर बना, चार कुएं बिन पानी। चोर अठारह उसमें बैठे लिए एक रानी आया एक दरोगा। सब को पीट-पीट कर कुएं में डाला। उत्तर-1. गिलहरी 2 चींटी 3. कछुआ 4. मकड़ी 5. कैरम बोर्ड

सहायक संचालक के लिए इंटरव्यू 25 को

सहायक संचालक के लिए इंटरव्यू 25 को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक संचालक इंडस्ट्रीयल हाइजिन के विज्ञापित 1 पद के लिए साक्षात्कार 25 मई को आयोजित किए जाएंगे। आयोग ने इसके लिए चयनित 37 उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे दस्तावेज सत्यापन के साथ बुलाया है। बिना दस्तावेजों सत्यापन के आने वालों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

माहवारी जागरुकता कार्यक्रम में महिलाएं बोलीं चुप्पी तोड़ो और खुलकर बोलो…

माहवारी जागरुकता कार्यक्रम में महिलाएं बोलीं चुप्पी तोड़ो और खुलकर बोलो… संकल्प सांस्कृतिक समिति ने माहवारी पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। सभी को नैसर्गिक चक्र और इसके उचित प्रबंधन की जानकारी दी। निर्देशिका मनीषा ने कहा कि महिलाओं के जीवन और स्वास्थ से जुड़े इस विषय को केवल महिलाओं तक सीमित रखना या इस गुपचुप तरीके से बात करने से बात नहीं बनेगी। इसमें सभी की सहभागिता जरुरी है। चुप्पी को तोड़नी होगी। यह -सीधे सीधे महिलाओं के स्वास्थ से जुड़ा मुद्दा है। बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड बांटा गया। इस दौरान विनीता पाण्डेय, सुमन यादव, लक्ष्मी साहू, यामिनी वर्मा, महेश्वरी साहू, योगिता गिरी गोवामी, मालती साहू, पूनम पाल, मनीषा बाग, अजय श्रीवास्तव, सागर शर्मा, राजेश गुप्ता, सौरव तिवारी, नीरज साहू, शुभम शर्मा, मनीषशर्मा, राजेश गुप्ता, सौरव तिवारी, नीरज साहू, शुभम शर्मा, मनीष अवस्थी, मो. रफीक, विनोद सिदार, सुनील ठाकुर मौजूद रहे। इन बातों का रखें ध्यान सेनेटरी पैड बदलते रहें मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बहुत जरूरी है। इसके जरूरी है कि सेनिटरी पैड को हर चार से छह घंटे में जरूर बदलें। पूरे दिन एक...

जेई भर्ती के लिए 22 को होगा दस्तावेजों का परीक्षण

Image
जेई भर्ती के लिए 22 को होगा दस्तावेजों का परीक्षण बिजली कंपनी में जूनियर इंजीनियर (जेई-कनिष्ठ अभियंता) की भर्ती के लिये पहले पात्र उम्मीदवारों के दस्तावेजों का परीक्षण 22 मई को होगा।  दस्तावेज परीक्षण के लिये सिविल, आईटी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रानिक्स और मेकेनिकल ब्रांच की सूची जारी कर दी गई है।  इसमें विज्ञापित पदों में से डेढ़ से दोगुने उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है। अभ्यर्थी इस सूची का अवलोकन पॉवर कंपनी की वेबसाइट www. cspc.co.in में कर सकते हैं।  आपको बता दे कि जेलई के पदों के लिए पूर्व में कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा हुई थी।  इसके प्राप्तांक के आधार पर दस्तावेजों के परीक्षण के प्राविधिक पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।  सभी उम्मीदवारों के दस्तावेज परीक्षण बिजली कंपनी के डगनिया मुख्यालय में 22 मई को सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

लकी अली के लाइव कंसर्ट 14 को

  लकी अली के लाइव कंसर्ट 14 को रायपुर . बॉलीवुड सिंगर लकी अली के लाइव कंसर्ट का लुत्फ जल्द ही मिलने वाला है  आनंद ज्वेर्ल्स के सहयोग से राउंड टेबल इंडिया का यह चैरिटी इवेंट 14 मई को हुकुम ललित महल में आयोजित कर रहा है, जिसमें लकी अली लाइव परफॉर्मेंस देंगे। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस कंसर्ट में शहर का कोई भी व्यक्ति अपनी शाम खुशनुमा बना सकता है।  मालूम हो कि ओ सनम...., जाने क्या ढूंढता है ये मेरा दिल..., आ भी जा ऐ सुबह आ भी जा..., तू अनजानी राहों में क्या ढूंढता फिरे... जैसे कई फेमस सॉन्स में आवाज देने वाले लकी अली हिंदी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन महमूद अली के बेटे है, उन्होंने अभिनय के साथ ही सिंगिंग में भी सुर्खियां बटोरी हैं।  रायपुर रॉयल्स राउंड टेबल 317 और रायपुर रॉयल्स लेडीज सर्कल की पहल पर शो हो रहा है। सिद्धार्थ स्लाथिया शो की ओपनिंग करेंगे।  इस कंसर्ट के माध्यम से जुटाई गई संपूर्ण राशि का भी उपयोग वंचित बच्चों के लिए क्लासरूम बनाने किया जाएगा।  कंसर्ट के पास पाने के लिए और इवेंट की अधिक जानकारी के लिए 8815380501, 8815315016 नंबर्स पर कॉल किया जा स...

सड्डू में बनेगा कोचिंग सेंटर, प्रतियोगी परीक्षा की होगी तैयारी

Image
सड्डू में बनेगा कोचिंग सेंटर, प्रतियोगी परीक्षा की होगी तैयारी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से पढ़कर निकले विद्यार्थियों के लिए रायपुर के सड्डू में कोचिंग सेंटर बनाया जाएगा।  इसके भवन निर्माण में 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे।  इस कोचिंग सेंटर में एकलव्य विद्यालयों से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी।  यह फैसला शुक्रवार को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई आवासीय एवं आश्रम संस्थान संचालक मंडल की बैठक में लिया गया।  बैठक में शिक्षण सत्र 2022-23 से रायगढ़ जिले के लैलूंगा और सरगुजा जिले के लुण्ड्रा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खोलने की सहमति दी गई।

सीजी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज

Image
सीजी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार 14 मई को जारी होगा।  परिणाम जारी करने की तैयारी माशिमं के अधिकारियों ने पूरी कर ली है।  माशिमं के अधिकारियों ने बताया, कि शनिवार दोपहर 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के द्वारा परिणाम जारी किया जाएगा।  मेधावी छात्रों को सीएम भूपेश बघेल ने हेलीकॉप्टर में सैर करवाने के लिए कहा है। इसके साथ ही मेधावियों को पुरस्कार राशि भी दी जाएगी।  छात्र मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर परिणाम देख सकेंगे।  बोर्ड परीक्षा में इस बार 6 लाख 73 हजार परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

दृष्टिहीन व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गाइडलाइन जारी

Image
दृष्टिहीन व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गाइडलाइन जारी छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा मुख्य लिखित परीक्षा के लिए दृष्टिहीन व ऐसे उम्मीदवार जिनके दोनों हाथ नहीं है या जो दोनों हाथों का उपयोग नहीं कर सकते उनके लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। ऐसे उम्मीदवारों को सिविल सर्जन से मेडिकल रिपोर्ट तैयार कराकर संबधित जिले के कलेक्टर द्वारा सहलेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी। सह-लेखक की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास से अधिक नहीं होनी चाहिए। सहलेखक सुविधा के लिए कार्यालयीन प्रक्रिया के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो व शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र परीक्षा से 7 दिन पहले संबंधित जिले के कलेक्टर को प्रस्तुत करना होगा। कुछ दिन पहले ही आयोग द्वारा मुख्य लिखित परीक्षा की तिथि जारी की गई है।

जल्द ही हर जोन में होंगे एक-एक मोर रायपृ मितान, एक सप्ताह में 34 आवेदन

  जल्द ही हर जोन में होंगे एक-एक मोर रायपुर मितान, एक सप्ताह में 34 आवेदन  मितान योजना के तहत आपको सुविधा का लाभ दिलाने के लिए दर्जन भर लोगों की टीम तैनात है, जो आसानी से आपके काम के जरूरी दस्तावेज घर पहुंचाने के लिए दिनरात लगे हुए हैं। हेल्पलाइन नंबर के 10 लोग, आवेदन लेने व घर पहुंचने वाले 3 मितान और राजधानी के राजस्व और नगर निगम के अधिकारी शामिल हैं। महज 9 दिनों में अब तक 11 लोगों के आवेदन के बाद दस्तावेज मिल चुके हैं। इसके अलावा अभी 32 आवेदन प्रक्रियाधीन है। इससे साफ है कि योजना का लाभ लोग उठाने लगे हैं।  जल्द ही हर जोन कार्यालय में तैनात होंगे एक मितान योजना के नोडल अधिकारी के मुताबिक अभी 3 मितान लोगों की सुविधा के लिए तैनात किए गए हैं। इस सप्ताह से हर जोन में 10 मितान को सभी दसों जोन में रखा जाएगा। मितान एजेंट की तैनाती एक निजी कंपनी द्वारा की गई है। सूडा से इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया की जा रही है। सभी जोनों में एक-एक मितान मितान योजना के तहत लोगों को जल्द से जल्द घर पहुंच सुविधा दिलाई जा रही है। जल्द ही सभी जोनों में एक-एक मितान तैनात किए जाएंगे। आप घर बैठे लें लाभ,...

सिटी इंफो... प्री-डीएलएड और प्री बीएड की प्रवेश परीक्षा 12 जून को

Image
सिटी इंफो... प्री-डीएलएड और प्री बीएड की प्रवेश परीक्षा 12 जून को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने प्री-डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) और प्री बीएड (वैचलर इन एजुकेशन) की प्रवेश परीक्षा 12 जून निर्धारित की है।  बीएड की प्रवेश परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक और डीएलएड की दोपहर दो से शाम 4:15 बजे तक होगी।  आवेदन की आनलाइन प्रक्रिया व्यापमं की वेबसाइट 27 अप्रैल से शुरू हो गई है। आवेदन की आखिरी तिथि 22 मई निर्धारित है।  डीएलएड-बीएड की परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में होगी।

नया सत्र शुरू करने से पहले लाभः योजनाओं की मॉनीटरिंग सख्ती से करवाने पहली बार व्यवस्था निःशुल्क साइकिल, किताबें और गणवेश वितरण 16 जून से पहले, विद्यार्थियों से ली जाएगी पावती

Image
नया सत्र शुरू करने से पहले लाभः योजनाओं की मॉनीटरिंग सख्ती से करवाने पहली बार व्यवस्था निःशुल्क साइकिल, किताबें और गणवेश वितरण 16 जून से पहले, विद्यार्थियों से ली जाएगी पावती लोक शिक्षण संचालनालय ने अधिकारियों को जारी किया निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग में चल रही योजनाओं का सख्ती से क्रियान्वयन हो और किसी तरह की लापरवाही ना हो, इसलिए लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों से जारी निर्देश के अनुसार राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न आकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल, छात्र-छात्राओं को पाठ्यपुस्तक और गणवेश का वितरण नया शिक्षा सत्र (16 जून) शुरू होने से पहले जनप्रतिनिधियों की मौजदगी में होगा। छात्रों को योजनाओं के तहत सामान उपलब्ध कराने के बाद उनसे पावती ली जाएगी। कितने छात्रों को योजना का फायदा मिल रहा है? इस बात का रेकॉर्ड  रहे, इसलिए स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने यह कवायद शुरू की है। इन छात्रों को दिया जाता है ये सब निःशुल्क साइकिल का वितरण कक्षा 9वीं की छात्राओं के लिए, निःशुल्क पाठ्यपुस्त...

अग्निशमन अधिकारी पद के लिए आवेदन 10 जून तक

Image
अग्निशमन अधिकारी पद के लिए आवेदन 10 जून तक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग अग्निशमन अधिकारी के एक पद पर सीधी भत्ती की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मई से 10 जून के बीच किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन में कोई त्रुटि होने पर त्रुटि सुधार का कार्य 11 से 15 मई के बीच किया जा सकेगा। त्रुटि सुधार कार्य के लिए अभ्यर्थी को 100 रूपये आयोग को चुकाने होंगे। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से कम व 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों से परीक्षा शुल्क नहीं ली जाएगी, बाहर के अभ्यर्थी के लिए 400 रूपये निधार्रित की गई है।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर अप्रैल में पीएमआई बढ़कर 54.7 पर

Image
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर  अप्रैल में पीएमआई बढ़कर 54.7 पर नई दिल्ली. फैक्ट्री आउटपुट यानी उत्पादन में बढ़ोतरी के साथ कारखानों को मिलने वाले ऑर्डर बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बिक्री में तेजी से भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियों में अप्रैल में तेज वृद्धि हुई। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अप्रैल में बढ़कर 54.7 हो गया, जो मार्च में 54.0 था। विशेषज्ञों के मुताबिक, कोविड-19 महामारी के चलते लागू प्रतिबंध खत्म होने के बाद मांग बढ़ी है।  अप्रैल में लगातार 10वें महीने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुधार देखने को मिला है।  इससे पता चलता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है।  पीएमआई मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की आर्थिक सेहत को मापने का इंडिकेटर है।  

राहतः2 साल बाद टाटानगरइतवारी आज से पटरी पर

Image
  राहतः 2 साल बाद टाटानगरइतवारी आज से पटरी पर कोरोना के शुरुआत 2020 से बंद टाटानगरइतवारी एक्सप्रेस अब रोजाना पटरी पर चलने जा रही है।  इसमें रायपुर स्टेशन के दोनों तरफ के यात्रियों को आवाजाही में सुविधा होगी।  यह ट्रेन पहली बार गुरुवार को टाटानगर स्टेशन से रोज सुबह 9.10 बजे -इतवारी के लिए रवाना होगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-इतवारी 5 मई से तथा गाड़ी संख्या 18110 इतवारीटाटानगर 7 मई से प्रतिदिन चलेगी। टाटानगर से प्रतिदिन सुबह 9.10 बजे रवाना होकर दूसरे दिन प्रातः 4.45 बजे इतवारी पहुंचेगी।  इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18110 इतवारी से टाटानगर के लिए रात 12.05 बजे रवाना होगी।  इस स्पेशल ट्रेन | में 5 सामान्य, 2 चेयरकार, 3 स्लीपर, 2 एसी- III, 2 पार्सल यान तथा 2 एसएलआर/डी सहित कुल 16 कोच की सुविधा उपलब्ध है। दो ट्रेनें ब्रजराजनगर स्टेशन में रुककर चलेंगी रेलवे प्रशासन ने लंबी दूरी की दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव 5 मई से ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन में घोषित किया है।  पुरी से कुर्ला एक्सप्रेस और पुरी-योगनगर उत्कल एक्सप्रेस आते-जाते ब्रजराजनगर स्टेशन यात्रिय...

मितान योजना का मिलने लगा लाभ, दो घंटे में जन्म प्रमाण पत्र की होम डिलीवरी

Image
  मितान योजना का मिलने लगा लाभ, दो घंटे में जन्म प्रमाण पत्र की होम डिलीवरी मुख्यमंत्री मितान योजना से नागरिकों को घर बैठे नागरिक सेवाएं मिलनी लगी है। इस योजना के तहत बिलासपुर जिले की अनुराधा उपाध्याय और अदविक उपाध्याय को जन्म प्रमाण पत्र टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करने पर दो घंटे के भीतर ही होम डिलीवरी की गई।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 1 मई को मुख्यमंत्री मितान योजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया था। योजना के माध्यम से नागरिकों को विशेषकर बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं ने निरक्षरों को घर बैठे आसानी 100 द प्रकार की सेवाएं घर बैठे मिल ब सकेंगी। राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति करेगी निगरानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरूआत की है। अब इसकी निगरानी मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति करेगी। वहीं जिला स्तर पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति गठित होगी।  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री मितान योजना की राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे।...

कालाबाजारी पर लगाम कोर्ट में ई-स्टांप सेवा केंद्र शुरू

Image
स्टाम्प की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला न्यायालय परिसर में ई-स्टाम्प सेवा केंद्र शुरू किया गया है। जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा ने सोमवार को इसका शुभारंभ किया गया। यहां निर्धारित शुल्क जमा करने पर आवेदनकर्ता को स्टाम्प दिया जाएगा। बताया जाता है कि वेंडरों द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल करने की शिकायत मिलने के बाद इसकी कवायद की जा रही थी। पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए एक काउन्टर जिला न्यायालय के भूतल स्थित पार्किंग स्थल के सामने किया गया है। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ रायपुर के अध्यक्ष आशीष सोनी ने जिला न्यायाधीश द्वारा उठाए गए कदम की सराहना करते हुए कहा कि पक्षकारों को स्टाम्प के लिए असुविधा हो रही थी। उनका निदान सुगमता से किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उक्त सेवा को प्रारंभ करने में अग्रणी भूमिका निभाई है।

अक्षय तृतीया पहली बार आज मनाएंगे माटी पूजन दिवस

Image
छत्तीसगढ़ में पहली बार अक्षय तृतीया को माटी पूजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए पहल की जाएगी। साथ ही राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित कर धरती माता की रक्षा की शपथ ली जाएगी। राजधानी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अक्ती तिहार व माटी पूजन दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस लेकर मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, अब अपनी स्वस्थ परम्पराओं की ओर लौटने का समय है। इसलिए माटी पूजन -दिवस की शुरुआत की जा रही है।

कम उम्र रहने के कारण लाभ से वंचित है छात्राए

Image
कम उम्र रहने के कारण लाभ से वंचित है छात्राए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत श्रमिकों की अविवाहित बेटियों को आर्थिक सहायता देने के लिए लागू ये योजना बनायी गई है। लेकिन उम्र की शर्तो के कारण बटियां इससे वंचित रह जाती हैं। स्थिति यह है कि योजना लागू होने के बाद अब तक 10 फीसदी बेटियों को भी इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस वर्ष 26 जनवरी को इस योजना की घोषणा की थी। इसके लिए लगभग दो हजार आवेदन आए, मिली तो केवल 148 बेटियों को योजना का लाभ दिया जा सका है। योजना का लाभ उठाने से वंचित दो बच्चियों को 20-20 हजार, 10वीं पास होना अनिवार्य योजना में पंजीकृत श्रमिकों की दो बच्चियों को 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जानी थी। इसके लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 18 वर्ष छह महीने रखी गई है। बच्ची का 10वीं पास होना अनिवार्य है। छात्राओं का कहना है कि इसका बड़ा कारण आयु बंधन है। इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन किसी भी च्वाइस सेंटर से अथवा कार्यालय श्रम विभाग के माध्यम से किया जा सकताहै| मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना को लेकर श्रमिकों में उत्...

सब्जियों और फूलों की बहार से महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

  सब्जियों और फूलों की बहार से महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर कुछ कर दिखाने की चाह और अच्छी सोच ने दुर्ग जिले के छोटे से गांव अरसनारा की महिलाओं को आत्मनिर्भर - बना दिया।  पहले वे अपने घर की बाड़ी (किचन गार्डन) में सब्जियां लगाती थीं, लेकिन ग्राम पंचायत ने जब गौठान में खाली पड़ी जमीन पर सब्जी उगाने का अवसर दिया तो महिलाओं ने स्वयंसहायता समूह बनाकर यहां छोटी सी खेती करने लगीं।  सब्जियों के साथ-साथ उन्होंने गेंदे के फूलों की भी खेती की, जिससे उन्होंने 1 लाख 45 हजार रुपए से ज्यादा का मुनाफा कमाया।  मां संतोषी स्वयंसहायता समूह और भगवती स्वयंसहायता समूह की महिलाओं ने पहले खेती की तकनीक को समझा और फिर आगे कदम बढ़ाया।  उनका साथ देने उद्यानिकी विभाग ने 3 हजार  100 क्विंटलसब्जी बेची   यहां गेंदे के फूल की खेती से प्रतिदिन 40-50 किलोग्राम फूलों का उत्पादन हो रहा। इससे समूह की महिलाओं को 600 से 800 रुपए की रोजाना आय हो रही है।  समूह की महिलाओं ने बताया कि गेंदे के पौधों में लगातार चार महीने तक प्रोडक्शन होता है।  दोनों समूह की करीब 20 महिलाओं ने अब तक 90 हजार ...

छत्तीसगढ़ हर्बल्स की धमक अब देश की राजधानी तक

  इंटरनेशनल फूड एण्ड हॉस्पिटेलिटी फेयर आहार एक्सपो के दिल्ली मेले में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा छत्तीसगढ़ हर्बल्स के स्टॉल लगाए गए थे।  यह स्टॉल अपने उत्पादों की गुणवत्ता और बेहतर स्वाद के फलस्वरूप लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना रहा।  राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक संजय शुक्ला ने बताया कि नई दिल्ली में लगाए गए आहार एक्सपो मेला में छत्तीसगढ़ के वनोत्पाद से बने छत्तीसगढ़ हर्बल्स चर्चा में बने रहे।  बता दें कि छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड में भुंगराज तेल, नीम तेल, हर्बल साबुन, च्यवनप्राश, शुद्ध शहद, सेनेटाइजर, हर्बल हवन सामग्री, मुरब्बा, चाय उपलब्ध हैं।

इस बार बोर्ड परीक्षा में खिलाड़ियों को मिलेंगे 20 नंबर तक बोनस

इस बार बोर्ड परीक्षा में खिलाड़ियों को मिलेंगे 20 नंबर तक बोनस माशिमं ने लोक शिक्षण संचालनालय से मंगाई सूची छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 मई तक आने की संभावना है। परीक्षा से पूर्व माशिमं के अधिकारियों ने बोनस अंक और मेरिट आने वाले छात्रों को मिलने वाले इनाम को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया है।  माशिमं के अधिकारियों ने बताया, कि इस सत्र परीक्षा ऑफलाइन पैटर्न में हुई है, इसलिए खिलाड़ियों और एनसीसी कैडेट्स को बोनस अंक दिया जाएगा।  माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लोक शिक्षण संचालनालय से प्रदेशभर के खिलाड़ी छात्रों की सूची मंगाई है। बोनस अंक के साथ मेरिट लिस्ट जारी करने की बात विभागीय अधिकारियों ने कही है।  विभागीय अधिकारियों का कहना है, कि कोरोना काल से पूर्व परिणाम जारी करने के दौरान जो भी गतिविधियां होती थी। उन सभी गतिविधियों को परिणाम के दौरान लागू किया जाएगा। 15 और 20 अंक मिलते है: बोनस अंक के लिए खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, साक्षर भारत कार्यक्रम अनुदेशकों को शामिल किया है।  खिलाड़ियों की अलगअलग श्रेणी के आधार पर बोनस अंक मिलेगा।...

पंजीयन 12 जून तक ग्रीष्मकालीन स्क्वैश प्रशिक्षण शिविर 15 मई से 13 जून तक

ग्रीष्मकालीन स्क्वैश प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 मई से 13 जून तक किया जा रहा है। यह शिविर रायपुर के बूढापारा स्थित स्क्कैश काम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में जूनियर और सब जूनियर वर्ग के खिलाडियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी आयोजन स्थल पर 12 मई तक पंजीयन करा सकते हैं। 14-15 जून को स्पर्धा शिविर के बाद 14, 15 जून को प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। 

एग्जाम अलर्ट इग्नू टीईई : असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी

एग्जाम अलर्ट इग्नू टीईई : असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी इदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त २विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए टर्म एंड परीक्षा (TEE) के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम बढ़ा दी है। साथ ही, इग्नू ने बी.एससी नर्सिंग और बी.एड कोर्सेज के लिए भी आवेदन तिथि बढ़ा दी है। 30 अप्रैल, 15 मई अंतिम तिथि अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर लॉगिन कर 30 अप्रैल तक दिसंबर टीईई 2021 के लिए असाइनमेंट जमा कर सकते हैं।  वहीं, जून 2022 के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 मई कर दिया गया है।

प्रदेश के 5 अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र

Image
स्वास्थ्य मंत्री ने सभी अस्पतालों के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई प्रदेश के 5 अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र :- उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले छत्तीसगढ़ के पांच सरकारी अस्पतालों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदेश के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गुणवत्ता प्रमाण-पत्र से नवाजा है। भारत सरकार द्वारा गौरेला-पेंड्रा-- मरवाही जिले के आमाडांड, बस्तर के आडावाल और कांकेर के कोटतरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। रायपुर के भाठागांव शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और दुर्ग जिले के टंकी मरोदा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भी राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र से नवाजा गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र हासिल करने वाले इन सभी अस्पतालों के ...