आंबेडकर अस्पताल के नेत्र विभाग को मिली अत्याधुनिक मशीनें स्वास्थ्य मंत्री ने पांच नए मशीनों का किया लोकार्पण पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर स्थित क्षेत्रीय नेत्र अनुसंधान केन्द्र सह नेत्र रोग विभाग में गुरुवार शाम को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नेत्र रोग उपचार के पांच नवीनतम एवं अत्याधुनिक उपकरणों का लोकार्पण किया। इन पांच नए उपकरणों में ग्रीन लेजर, फंडस कैमरा, ए, स्कैन, स्लिट लैप विद इमेजिंग एवं मॉनिटर युक्त ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप शामिल है। इस अवसर पर आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त, अधिष्ठाता पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. तृप्ति नागरिया, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय डॉ. एस. बी. एस. नेताम, नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. निधि पांडे, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति कजूर, अन्य डॉक्टर, मेडिकल छात्र के साथ ही नेत्र काउंसलर से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आधुनिक एवं नवीनतम नेत्र उपचार उपकरणों से नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र मे...
Comments
Post a Comment