प्रदेश के 5 अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी अस्पतालों के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई

प्रदेश के 5 अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र :-

  1. उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले छत्तीसगढ़ के पांच सरकारी अस्पतालों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।
  2. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदेश के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गुणवत्ता प्रमाण-पत्र से नवाजा है।
  3. भारत सरकार द्वारा गौरेला-पेंड्रा-- मरवाही जिले के आमाडांड, बस्तर के आडावाल और कांकेर के कोटतरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।
  4. रायपुर के भाठागांव शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और दुर्ग जिले के टंकी मरोदा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भी राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र से नवाजा गया है।
  5. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र हासिल करने वाले इन सभी अस्पतालों के अधिकारियोंकर्मचारियों को बधाई दी है।

से परीक्षण किया गया अस्पतालों का :-

  1. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम द्वारा विगत मार्च महीने में इन पांचों अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया था। उन्होंने मरीजों से भी फीडबैक लिया था।
  2. राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान करने के पूर्व विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का कई मानकों पर परीक्षण किया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

सीजी बोर्डः उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा, परिणाम जारी होगा 15 मई को!

ऑनलाइन संस्कृत सीखने का मौका -

आंबेडकर अस्पताल के नेत्र विभाग को मिली अत्याधुनिक मशीनें स्वास्थ्य मंत्री ने पांच नए मशीनों का किया लोकार्पण