जल्द ही हर जोन में होंगे एक-एक मोर रायपृ मितान, एक सप्ताह में 34 आवेदन

 जल्द ही हर जोन में होंगे एक-एक मोर रायपुर मितान, एक सप्ताह में 34 आवेदन 

मितान योजना के तहत आपको सुविधा का लाभ दिलाने के लिए दर्जन भर लोगों की टीम तैनात है, जो आसानी से आपके काम के जरूरी दस्तावेज घर पहुंचाने के लिए दिनरात लगे हुए हैं। हेल्पलाइन नंबर के 10 लोग, आवेदन लेने व घर पहुंचने वाले 3 मितान और राजधानी के राजस्व और नगर निगम के अधिकारी शामिल हैं। महज 9 दिनों में अब तक 11 लोगों के आवेदन के बाद दस्तावेज मिल चुके हैं। इसके अलावा अभी 32 आवेदन प्रक्रियाधीन है। इससे साफ है कि योजना का लाभ लोग उठाने लगे हैं। 

जल्द ही हर जोन कार्यालय में तैनात होंगे एक मितान

योजना के नोडल अधिकारी के मुताबिक अभी 3 मितान लोगों की सुविधा के लिए तैनात किए गए हैं। इस सप्ताह से हर जोन में 10 मितान को सभी दसों जोन में रखा जाएगा। मितान एजेंट की तैनाती एक निजी कंपनी द्वारा की गई है। सूडा से इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया की जा रही है। सभी जोनों में एक-एक मितान

मितान योजना के तहत लोगों

को जल्द से जल्द घर पहुंच सुविधा दिलाई जा रही है। जल्द ही सभी जोनों में एक-एक मितान तैनात किए जाएंगे।

आप घर बैठे लें लाभ, यह है प्रक्रिया

घर बैठे टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल किया जाता है।

कॉलसेंटरसे आवेदककोआवेदन में लगने वाले जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी जाती है। - आवेदक की सुविधा के अनुसार समय पर मितान से अप्वाइंटमेंट फिक्स की जाती है। - इसके बाद अपने टैब के साथ मितान आवेदक के घर तय समय पर पहुंचते हैं।

चेक लिस्ट के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन ई-डिस्ट्रिक में भरा जाता है, दस्तावेजों को स्कैन किया जाता है।

ई-डिस्ट्रिक में मितान के लिए अलग से विंडो दिया गया है।

इससे नगर निगम से संबंधित दस्तावेजों को निगम और राजस्व विभाग से संबंधित दस्तावेजों को राजस्व विभाग ट्रांसफर कर दिया जाता है।

जो मितान से संबंधित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर किया है।

जरूरी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने के बाद तैयार प्रमाण पत्र आवेदक के घर पहुंचाया जाता है।

50 रुपए की फीस 

योजना के तहत आवेदन शुल्क 50 रुपए निर्धारित है, जो नकद या ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। मितान योजना के तहत लोगों से यह फीस आवेदन करने से लेकर दस्तावेज घर पहुंचाने तक के लिए लिया जा रहा है। इसका शुल्क च्वाइस सेंटर में भी लिया जाता है।

13 तरह के प्रमाणपत्र अभी बनाए जा रहे

जन्म प्रमाण जन्म प्रमाण पत्र सुधार मृत्यु प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार विवाह प्रमाण पत्र विवाह प्रमाण पत्र सुधार दुकान स्थापना पंजीकरण आय प्रमाण पत्र एससीएसटी प्रमाण पत्र ओबीसी प्रमाण पत्र मूल निवासी प्रमाण पत्र नॉन डिजिटल नकल भूमि सूचना प्रमाण पत्र

जल्द ही जुड़ेंगी 100 से अधिक सेवाएं 

100 से अधिक सेवाओं का लाभ घर पर मितान के माध्यम से निर्धारित समय सीमा में पूर्ण पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितिका गठन किया गया है। इस समिति के पदेन सचिव आयुक्तनगरपालिकनिगम,प्रभात मलिक,नोडल अधिकारीवसदस्य अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई तथा आयुक्त नगर पालिक, बीरगांव निगम श्रीकांत वर्मा, अपर आयुक्त नगर निगम, अभिषेक अग्रवाल और तहसीलदार मनीष देव साहू को सदस्य नियुक्त किया गया है।

सभी जोनों में एक-एक मितान

मितान योजना के तहत लोगों को जल्द से जल्द घर पहुंच सुविधा दिलाई जा रही है। जल्द ही सभी जोनों में एक-एक मितान तैनात किए जाएंगे।


Comments

Popular posts from this blog

सीजी बोर्डः उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा, परिणाम जारी होगा 15 मई को!

ऑनलाइन संस्कृत सीखने का मौका -

आंबेडकर अस्पताल के नेत्र विभाग को मिली अत्याधुनिक मशीनें स्वास्थ्य मंत्री ने पांच नए मशीनों का किया लोकार्पण