लकी अली के लाइव कंसर्ट 14 को

 लकी अली के लाइव कंसर्ट 14 को

  1. रायपुर . बॉलीवुड सिंगर लकी अली के लाइव कंसर्ट का लुत्फ जल्द ही मिलने वाला है 

  2. आनंद ज्वेर्ल्स के सहयोग से राउंड टेबल इंडिया का यह चैरिटी इवेंट 14 मई को हुकुम ललित महल में आयोजित कर रहा है, जिसमें लकी अली लाइव परफॉर्मेंस देंगे।

  3. शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस कंसर्ट में शहर का कोई भी व्यक्ति अपनी शाम खुशनुमा बना सकता है। 

  4. मालूम हो कि ओ सनम...., जाने क्या ढूंढता है ये मेरा दिल..., आ भी जा ऐ सुबह आ भी जा..., तू अनजानी राहों में क्या ढूंढता फिरे... जैसे कई फेमस सॉन्स में आवाज देने वाले लकी अली हिंदी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन महमूद अली के बेटे है, उन्होंने अभिनय के साथ ही सिंगिंग में भी सुर्खियां बटोरी हैं। 

  5. रायपुर रॉयल्स राउंड टेबल 317 और रायपुर रॉयल्स लेडीज सर्कल की पहल पर शो हो रहा है। सिद्धार्थ स्लाथिया शो की ओपनिंग करेंगे। 

  6. इस कंसर्ट के माध्यम से जुटाई गई संपूर्ण राशि का भी उपयोग वंचित बच्चों के लिए क्लासरूम बनाने किया जाएगा। 

  7. कंसर्ट के पास पाने के लिए और इवेंट की अधिक जानकारी के लिए 8815380501, 8815315016 नंबर्स पर कॉल किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

सीजी बोर्डः उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा, परिणाम जारी होगा 15 मई को!

ऑनलाइन संस्कृत सीखने का मौका -

आंबेडकर अस्पताल के नेत्र विभाग को मिली अत्याधुनिक मशीनें स्वास्थ्य मंत्री ने पांच नए मशीनों का किया लोकार्पण