राहतः2 साल बाद टाटानगरइतवारी आज से पटरी पर
राहतः 2 साल बाद टाटानगरइतवारी आज से पटरी पर
कोरोना के शुरुआत 2020 से बंद टाटानगरइतवारी एक्सप्रेस अब रोजाना पटरी पर चलने जा रही है।
इसमें रायपुर स्टेशन के दोनों तरफ के यात्रियों को आवाजाही में सुविधा होगी।
यह ट्रेन पहली बार गुरुवार को टाटानगर स्टेशन से रोज सुबह 9.10 बजे -इतवारी के लिए रवाना होगी।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-इतवारी 5 मई से तथा गाड़ी संख्या 18110 इतवारीटाटानगर 7 मई से प्रतिदिन चलेगी।
टाटानगर से प्रतिदिन सुबह 9.10 बजे रवाना होकर दूसरे दिन प्रातः 4.45 बजे इतवारी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18110 इतवारी से टाटानगर के लिए रात 12.05 बजे रवाना होगी।
इस स्पेशल ट्रेन | में 5 सामान्य, 2 चेयरकार, 3
स्लीपर, 2 एसी- III, 2 पार्सल यान तथा 2 एसएलआर/डी सहित कुल 16 कोच की सुविधा उपलब्ध है।
दो ट्रेनें ब्रजराजनगर स्टेशन में रुककर चलेंगी
रेलवे प्रशासन ने लंबी दूरी की दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव 5 मई से ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन में घोषित किया है।
पुरी से कुर्ला एक्सप्रेस और पुरी-योगनगर उत्कल एक्सप्रेस आते-जाते ब्रजराजनगर स्टेशन यात्रियों को उतरतेऔर बैठते हुए आगामी आदेश तक चलेगी।
यह स्टेशन बिलासपुर रेल मंडल में आता है, परंतु ये दोनों ट्रेनों का ठहराव नहीं था।

Comments
Post a Comment