सड्डू में बनेगा कोचिंग सेंटर, प्रतियोगी परीक्षा की होगी तैयारी
सड्डू में बनेगा कोचिंग सेंटर, प्रतियोगी परीक्षा की होगी तैयारी
- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से पढ़कर निकले विद्यार्थियों के लिए रायपुर के सड्डू में कोचिंग सेंटर बनाया जाएगा।
- इसके भवन निर्माण में 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
- इस कोचिंग सेंटर में एकलव्य विद्यालयों से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी।
- यह फैसला शुक्रवार को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई आवासीय एवं आश्रम संस्थान संचालक मंडल की बैठक में लिया गया।
- बैठक में शिक्षण सत्र 2022-23 से रायगढ़ जिले के लैलूंगा और सरगुजा जिले के लुण्ड्रा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खोलने की सहमति दी गई।

Comments
Post a Comment